Logo
ब्रेकिंग
रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो... MP में PWD रेस्ट हाउस आम जनता के लिए खुले: 267 विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बदले ...
Header Ad

महिला टीचर की लूट गई जमापूंजी! डिलीवरी ब्वॉय ने शिक्षिका को झांसे में लेकर किया बड़ा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर:  शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर से पार्सल डिलीवरी का झांसा देकर 6.25 लाख रुपए की ठगी की गई। पीड़िता की पहचान स्वस्तिक कॉलोनी निवासी टी प्रतिमा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात ठगों ने टी प्रतिमा से संपर्क कर खुद को पार्सल कंपनी का प्रतिनिधि बताया और एक महंगा पार्सल उनके नाम पर बुक होने की बात कहकर डराया। इसके बाद ठगों ने पीड़िता को कथित जांच और वैरिफिकेशन के नाम पर बैंक अकाउंट से किस्तों में कुल 6.25 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए।

जब टी प्रतिमा को महसूस हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी हैं तब उन्होंने तोरवा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.