Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

भोपाल: किन्नर का भेष, तंत्र-मंत्र का डर, लड़कों से रिलेशन और एक मर्डर; साड़ी पहनकर हैवान बन जाता था रेलवे कर्मचारी

0

गले में माला, होठों पर लिपस्टिक, माथे पर टीका और बदन पर लाल साड़ी… ये कहानी है एक सनकी रेलवे कर्मचारी ओमप्रकाश की, जोकि महिलाओं का शृंगार करके किन्नर का भेष बना लेता था. फिर वह लड़कों को अपने कमरे में बुलाता था. जो लड़के उसकी बात नहीं मानते थे, उनको तंत्र विद्या का डर दिखाता था. उसने ऐसा कर के कई लड़कों को अपनी जाल में फंसाया. बस एक लड़का, जिसका नाम कमल था, उसने डटकर विरोध किया, लेकिन इसी साहस की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. कमल की ओमप्रकाश ने बेरहमी से हत्या कर दी.

घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रेलवे कॉलोनी की है. यहां रेलवे कर्मचारी ओमप्रकाश (उम्र 55 वर्ष) ने एक युवक कमल नेपाली की बीते 4 सितंबर को बेरहमी से हत्या कर दी थी. अब पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

तंत्र विद्या का डर दिखाता था

एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश रेलवे विभाग में कार्यरत था, लेकिन इसके साथ ही वह कथित रूप से तांत्रिक गतिविधियों में भी लिप्त था. वह खुद को किन्नर के रूप में प्रस्तुत करता और तंत्र विद्या का डर दिखाकर युवाओं को अपने सरकारी क्वार्टर पर बुलाता. पैसे और शराब का लालच देकर वह युवकों को फंसाता और फिर उन पर अनुचित संबंधों के लिए दबाव डालता.

साड़ी पहनकर किन्नर का भेष बना लेता था

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था. उसने आसपास के इलाकों में रहने वाले कई युवकों को शिकार बनाया था. मोबाइल की जांच में तंत्र-मंत्र से जुड़े कई वीडियो और संदिग्ध सामग्रियां भी मिली हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.ओमप्रकाश साड़ी पहनकर अजीबोगरीब हरकते करने लगता था. उसका व्यवहार एकदम बदल जाता था. वह साड़ी के भेष में खुद को किन्नर मान लेता था.

कमल पर संबंध बनाने का दबाव डाला था

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कमल नेपाली को अपने घर में घरेलू सहायक के तौर पर रखा था. घटना वाले दिन ओमप्रकाश ने उस पर अप्राकृतिक कृत्य के लिए दबाव डाला. जब कमल ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर लकड़ी से वार कर दिया. जब वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया तो ओम प्रकाश ने उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस की जांच में मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अप्राकृतिक कृत्य और अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है. साथ ही, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.