Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

भीख नहीं, जनता अपना हक मांगती है, प्रहलाद पटेल के बयान पर लक्ष्मण सिंह का पलटवार

भोपाल : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख’ वाले बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में अब लक्ष्मण सिंह ने मंत्री प्रहलाद पटेल को घेरते हुआ कहा कि जनता अपना हक मांगती है, भीख नहीं। भीख तो वोट की जनता से नेता मांगते हैं।

क्या था प्रहलाद पटेल का बयान

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को राजगढ़ में जनता के मांग पत्रों भीख बताया था। प्रहलाद पटेल ने कहा था कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे।

बता दें कि अपने इस बयान पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा, “ये सामाजिक मंच पर दिया गया बयान था। स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना कोई अपराध नहीं। ये मेरे स्वजातीय भाइयों के बीच कहीं हुई मेरी व्यक्तिगत बात है, जिसे मैं पहले से करता आया हूं। पूरा बयान पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.