Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भारतीय चुनाव आयोग ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

चंडीगढ़: भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारियों, सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों और लोक संपर्क अधिकारियों के लिए इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आई आई आई डी ई एम ), नई दिल्ली में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव अधिकारियों और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करना और पूर्व-निर्धारित पहलों को आगे बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम में देश भर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मीडिया अधिकारियों ने भाग लिया। पंजाब से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) हरीश नैयर और सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी नरिंदर पाल सिंह जगदियो ने भाग लिया ।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक ढांचे—जैसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, मतदाता सूची नियम 1960, निर्वाचन नियम 1961 और चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत—विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जानकारी और सूचनाओं के प्रसार, गलत जानकारी का मुकाबला करने और मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रभावशाली संचार रणनीति विकसित करना था।

अपने संबोधन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, वर्तमान डिजिटल युग में मतदाताओं का चुनाव प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए तथ्यों पर आधारित, समय पर और पारदर्शी संचार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक सक्रिय होना पड़ेगा और पहल करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाताओं तक सटीक, तथ्य-आधारित जानकारी पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी गलत सूचना, भ्रांति या अफवाह का मुकाबला केवल और केवल सत्य, सटीक और तथ्यपूर्ण जानकारी से ही किया जा सकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश भर के मीडिया अधिकारी मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का सुव्यवस्थित और सार्थक उपयोग करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.