Logo
ब्रेकिंग
Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;... Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में पुजारियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नई नियमावली, गर्भगृह में मोबाइल... Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार से लेकर एमपी तक अलर्ट; जानें आज देशभर में कैसा रहेग... जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स...
Header Ad

भारत की जीत की जश्न रैली पर पथराव, फायरिंग, आगजनी से बिगड़ा माहौल, पुलिस ने स्थिति को संभाला

इंदौर : इंदौर के महू भारतीय क्रिकेट टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न के बाद निकल रही रैली पर पथराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारत की शानदार जीत के बाद यहां देशभर में जश्न का माहौल था उसी दौरान महू में एक के बाद दो गुट एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर पथराव किया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली और मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल और कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.