Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

भाजपा मंचों पर संस्कारों की बात करती है, और नेता महिलाओं के साथ पकड़े जाते हैं…BJP नेता के अश्लील वीडियो पर कांग्रेस ने घेरा

0

भोपाल : महिला मित्र के साथ भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे के अश्लील वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान शुरु हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने वीडियो वायरल को लेकर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। मुकेश नायक ने कहा “यह वही भाजपा है, जो हर मंच से संस्कारों की दुहाई देती है और महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जब इनके ही युवा मोर्चा के पदाधिकारी महिला के साथ अश्लील हरकतों में पकड़े जाते हैं, तब भाजपा का असली चेहरा सामने आता है।” संस्कारों का ढोल पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। महिलाओं को लेकर भाजपा के संस्कार सामने आए हैं।

मुकेश नायक ने कहा कि जब सार्वजनिक या राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जिनको जनसेवक कहा जाता है, जिनको आदर्श मानकर लोग सीखते हैं, जो हमेशा चाल चरित्र का चेहरे की बात करते हैं, जब उनका ऐसा चेहरा सामने आता है, जो लोकलाज की सारी सीमाओं को पार करता हुआ दिखाई देता है। ऐसी घटनाओं की लगातार पुनरावृति हो रही हो है।

मुकेश नायक ने कहा कि पिछले दिनों धाकड़ का वीडियो सामने आया था, ऐसी ही घटनाओं की पुनरावृति करते हुए कल भाजपा युवा मोर्चा के नेता का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने भोपाल के भाजपा नेता ध्रुव नारायण और उप मुख्यमंत्री विजय शुक्ला पर सवाल उठाए कि आपका उनसे क्या कनेक्शन हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.