Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

बैसाखी मौके ब्यास दरिया में डूबे तीसरे नौजवान की ला+श बरामद, मचा कोहराम

 बैसाखी वाले दिन दरिया ब्यास में नहाने गए चार नौजवानों के डूबने पर जहां 2 नौजवानों की लाशें तो उसी दिन मिल गई थी, परंतु अन्य 2 नौजवानों की लाशों को तलाशने के लिए एन.डी.आर.एफ. की टीमों और 2 गांवों के लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे सहयोग के कारण शुक्रवार को तीसरे नौजवान की लाश भी गांव निवासियों को मिल गई। जिसका नाम विकासदीप बताया जा रहा है। इस संबंधी समाज सेवी व समिति सदस्य बब्बू खैड़ा ने बताया कि बैसाखी के दिन गांव पीरेवाल के 4 नौजवानों की दरिया ब्यास में नहाने गए, वहीं उन्की डूबने के साथ मौत हो गई थी। इन चारों नौजवानों में से 2 नौजवानों की पहले ही तलाश कर ली गई थी, जिनके नाम जसपाल सिंह और आकाशदीप सिंह थे और गत दिन जिस नौजवान की लाश मिली है, उसका नाम विकासदीप सिंह है।

चौथा नौजवान गुरप्रीत सिंह अभी भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एन.डी.आर.एफ. की टीमों भले ही नौजवानों की लाशों को तलाशने के लिए 5 दिन तकजुटी रही, परंतु उनके हाथ अभी कुछ भी नहीं आया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव किशन सिंह वाला व पीरेवाल गांव के लोगों ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि भले ही एन.डी.आर.एफ. की टीमों की लाशों को तलाशने में लगी रही, परंतु उनके हाथ कुछ भी नहीं आया। बब्बू खैड़ा ने बताया कि हमनें अपनी ओर से गोताखोर मंगवाए थे और इन गांव निवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से अपील की कि इन नौजवानों के परिवारजन बहुत गरीब हैं और इन परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व वित्त मदद तुरंत दी जाए।

पारिवारिक सदस्य व गांव निवासियों ने सरकार व प्रशासन के प्रति किया रोष जाहिर
मृतक तीसरे नौजवान विकासदीप के चाचा कुलदीप सिंह ने अध्यक्ष और सरकार के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि हमें तो प्रशासन व सरकारों ने हमेशा भेड़-बकरियों की भांति समझा है। उन्होंने कहा कि हम खुद किश्ती लेकर गांव निवासियों के सहयोग से बिना किसी भी जैकेट से तलाश करने में लगे रहे, परंतु एन.डी.आर.एफ. की टीमों, जिनके पास सभी साधन थे, उन्होंने तलाशने के लिए केवल खानापूर्ति की। पहले भी 2 लाशें गांव निवासियों को मिली थी और अब तीसरी भी गांव निवासियों को मिली है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जान पर खेल कर अपने नौजवानों की तलाश कर रहे हैं और हमें ऐसी सरकार व प्रशासन से कोई उम्मीद भी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.