Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर पैदल भागना पड़ा

0

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है. जबकि मंत्री को पैदल भागना पड़ा है. इसके बाद भी ग्रामीणों ने उनका पीछा किया. हालांकि वो वहां से निकलने में कामयाब हो गए.

पिछले दिनों पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की हुई मौत हुई थी, जिसमें इस गांव के भी लोग थे. मंत्री श्रवण कुमार पीड़ित परिवार से आज सुबह मिलने हिलसा के मलावां गांव गए थे तभी उनपर नाराज़ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जिससे किसी तरह वहां से उन सभी को जान बचाकर भागना पड़ा है. फ़िलहाल घायल सिपाही का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

ग्रामीणों के हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और समर्थक घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. जबकि इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. मंत्री पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पैदल ही भागे मंत्री

मंत्री श्रवण कुमार अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गांव पहुंचे थे. जबकि गांव वाले भी मंत्री के इंतजार में थे. कार्यक्रम समाप्त होते ही जैसे ही मंत्री सामने आए गांव वालों ने हमला कर दिया. मंत्री को उनके सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया. लेकिन खुद सुरक्षाकर्मी नहीं बच पाए. ग्रामीणों के हमले में सुरक्षाकर्मी और मंत्री के समर्थक घायल हो गए. आलम ये रहा कि मंत्री पैदल ही भागे. करीब एक किलोमीटर तक पैदल भागकर ग्रामीणों से खुद को बचाया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.