Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले से आज एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खवासा के ग्राम बिछुआ के जंगल में सुबह बाघ के हमले से एक 50 वर्षीय महिला हेमलता डहरवाल की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 25 लाख की मुआवजा राशि दी जाए। इस राशि की मांग के लिए मृतक का शव को लेकर ग्रामीण वन परिक्षेत्र कार्यालय कुरई पहुंच गए तथा घंटों तक धरना देते रहे।

दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी के वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्र ने बताया कि प्रावधान अनुसार आठ लाख का चेक लेकर परिजनों को देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मृतक के परिजनों से 08 लाख का चेक लेने से इंकार कर दिया था, लगातार समझाईश के बाद परिजन मान गए और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया तथा शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.