Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बडगाम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली करने वालों पर एक्शन, लगे थे आपत्तिजनक नारे

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आपत्तिजनक नारे लगाकर कानून-व्यवस्था को अव्यवस्थित करने के आरोप में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली का आयोजन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मध्य कश्मीर जिले में बीरवाह के सोनपाह गांव में यौम-ए-कुद्स रैली के आयोजकों और उसमें भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

यौम-ए-कुद्स या कुद्स दिवस को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस के रूप में जाना जाता है. यह फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन करने के लिए रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है.

पुलिसस अधिकारी के मुताबिक, रैली के दौरान आयोजकों के निर्देश पर भारी भीड़ जमा हुई और उसने आपत्तिजनक नारे लगाए. उन्होंने बताया कि नारे लगाकर आयोजकों ने कानून-व्यवस्था को कथित रूप से बाधित करने की कोशिश की और सोनपाह-बीरवाह मार्ग को रोक दिया, इससे आम लोगों को परेशानी हुई. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर बीरवाह थाने में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

आतंकियों को बनाया महिमामंडन

यौम-ए-कुद्स के मौके पर विरोध के समय झंडे फहराए गए और आतंकियों का महिमामंडन किया गया. यहां पर हिजबुल्लाह के समर्थन में नारे भी लगाए गए. इस मौके पर युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया गया. यहां पर अमेरिका, इजरायल के खिलाफ और फिलिस्तीनियों के समर्थन में नारे लगाए गए. भड़काऊ बयानबाजी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके मोके पर काबू पाया.

पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है. जिन लोगों ने आतंकी कमांडरों के पोस्टर हाथ में लिए थे, उन्हें एक-एक करके चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं को करने से रोका जा सके और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर काबू पाने की ओर बढ़ा जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.