Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

बच्चों के भीख मंगवाने वालों की अब नहीं खैर! जारी हुए सख्त आदेश

पटियाला : पंजाब में बच्चों से भीख मंगवाने वालों के अब खैर नहीं है। पंजाब पुलिस को सख्त आदेश जारी हुए हैं कि ऐसे माता-पिता को बख्शा नहीं जाए बाल श्रम अधिनियम के तहत जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक यहां अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) ईशा सिंगल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी डॉ. नवजोत शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. शाइना कपूर, सहायक कमिश्नर श्रम जसबीर सिंह खरौड़ सहित पुलिस, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य व जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान ईशा सिंघल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उन अभिभावकों के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 76 के तहत पुलिस कार्रवाई करें जो अपने बच्चों से भीख मंगवाते हैं। जनवरी से मार्च तक जिला टास्क फोर्स ने 53 स्थानों पर छापेमारी कर 4 बच्चों को मुक्त कराकर बाल गृह भेज दिया है, साथ ही एफआईआर भी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि समाज में बाल श्रम की बुराई को खत्म करने के लिए बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना आवश्यक है।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला टास्क फोर्स की अहम जिम्मेदारी है और इसमें शामिल प्रत्येक विभाग को बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. शाइना कपूर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती है तथा हेल्पलाइन नंबर 1098 पर आने वाली कॉलों का भी समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.