Logo
ब्रेकिंग
बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके
Header Ad

फिर मुसीबतों में घिरे MLA Raman Arora, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

0

जालंधर : जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रमन अरोड़ा को हाई कोर्ट ने बीते दिन ही 105 दिन बाद नियमित जमानत दी थी। मगर राहत मिलने के तुरंत बाद ही उनके खिलाफ नया पेंच फंस गया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा जबरन वसूली की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जहां एक तरह बीते दिन रमन अरोड़ो को हाईकोर्ट से राहत मिली है, वहीं रामामंडी थाना में दर्ज नए मामले ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पुलिस की ओर से अरोड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से पुलिस उनकी रिमांड लेने की तैयारी में है। बीते दिन ही रमन अरोड़ा को नियमित जमानत मिली थी और और उनके समधी की भी अग्रिम जमानत की सुनवाई पर कोर्ट ने इसकी अगली तारिख 17 सितंबर को तय की गई है।

इससे पहले का मामला

आपको बता दें कि बीते 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर केस में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है। वहीं विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा को भी जमानत मिल चुकी है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को 114 दिन जेल में बंद होने के बाद नियमित जमानत मिल गई। आपको ये भी बता दें कि, विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके घर से गिरफ्तार किया था और एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को गिरफ्तार किया था। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक करके कई खुलासे हुए जिसके उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी हरप्रीत कौर और मखीजा को अरोपी बताया गया था। इस मामले में उनके बेटे राजन को भी जमानत मिल चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.