Logo
ब्रेकिंग
बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके
Header Ad

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में विस्फोट, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

0

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से भीषण विस्फोट हुआ, जिससे दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई. वहीं छह गंभीर रूप से घायल हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया. फिलहाल पुलिस धमाके की जांच-पड़ताल में जुटी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और मौके पर मौजूद पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली.

बता दें कि कादरीगेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है. शनिवार को शाम के समय अचानक से कोचिंग सेंटर में तेज धमाका हुआ और धुआं भर गया. वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए. आनन-फानन में लोग कोचिंग सेंटर में पहुंचे. लोगों ने देखा तो कोचिंग सेंटर में आए कुछ छात्र घायल अवस्था में पड़े थे. लोगों ने घटना की सूचना कादरीगेट थाना पुलिस को दी.

सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायल छात्र

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आठ घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से दो छात्रों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं छह की हालत गंभीर देख उनका इलाज शुरू किया. इनमें से कुछ छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं हादसे के बाद बिल्डिंग के हिस्से 20 मीटर दूर तक बिखर गए. करीब दो किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.