Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पूजा हेगड़े के साथ वरुण धवन ने उतारी मां गंगा की आरती, ऋषिकेश में शूटिंग से पहले भक्ति में डूबे दोनों

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग गंगा नगरी ऋषिकेश में शुरू हो चुकी है. इससे पहले वरुण और पूजा ने ऋषिकेश में मां गंगा का आशीर्वाद लिया और दोनों कलाकार गंगा आरती में शामिल हुए.

सोशल मीडिया पर वरुण और पूजा हेगड़े ने तस्वीरें पोस्ट करके ये जानकारी शेयर की. दोनों कलाकार साथ में गंगा आरती करते हुए नजर आए. दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले स्टार भक्ति भाव में डूबे नजर आए.

वरुण-पूजा ने उतारी मां गंगा की आरती

वरुण धवन और पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं. कैप्शन में लिखा, ”ऋषिकेश में हमारे शेड्यूल की शानदार शुरुआत. धन्य.” शुक्रवार को दोनों कलाकार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे. इस दौरान दोनों ने गंगा आरती में हिस्सा लेते हुए मां गंगा की आरती उतारी. इस मौके पर वरुण सफेद रंग के कुर्ता पायजामे में नजर आए, जबकि पूजा सलवार सूट में थीं.

वरुण-पूजा ने पौधा रोपण भी किया

वरुण धवन और पूजा हेगड़े ने गंगा आरती करने के अलावा पौधा रोपण भी किया. दोनों ने आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की तारीफ करते हुए परमार्थ निकेतन प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाया. एक तस्वीर में दोनों एक साथ पौधे में पानी देते हुए नजर आ रहे हैं. पूजा और वरुण ने गंगा आरती के अलावा आश्रम के बच्चों से बातचीत भी की. दोनों को स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में चल रहे आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संबंधित विषयों को लेकर परमार्थ निकेतन की योगाचार्य और सेवक गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने जानकारी दी.

डेविड धवन कर रहे हैं फिल्म का डायरेक्शन

वरुण और पूजा की इस फिल्म का डायरेक्शन वरुण के पिता और पॉपुलर डायरेक्टर डेविड धवन कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड धवन फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश में तीन दिनों तक रहेंगे. फिल्म का हिस्सा मृणाल ठाकुर, मनीष पॉल, कुब्रा सैठ और नीतीश निर्मल भी हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.