Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

पत्नी ने गैर मर्द संग बनाई Instagram रील, रातोरात घर वापस लौटा पति, दोनों में हुई कुछ ऐसी बात… अगले दिन मिली एक की लाश

0

सोशल मीडिया का अत्याधिक उपयोग कभी कबार रिश्ते भी खराब कर देता है. यही नहीं कभी-कभार तो ये किसी की जान भी ले सकता है. हैरानी हुई ना? जी हां, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है. यहां एक महिला को इंस्टाग्राम रील बनाने की इतनी लत थी कि इससे परेशान होकर उसके पति ने अपनी जान दे दी. दरअसल, महिला ने सोमवार को गैर मर्द संग रील बनाई, जिसे देख पति परेशान हो गया. वो तुरंत गांव लौटा.

रात भर पति-पत्नी के बीच इसे लेकर विवाद हुआ. पति ने उसे खूब समझाया कि इस तरह गैर मर्दों के साथ इंस्टाग्राम रील बनाना बंद कर दो. मगर पत्नी नहीं मानी और बुधवार को सुबह-सवेरे वो घर छोड़कर भाग गई. पति और उसके परिजन उसे दिनभर खोजते रहे. शाम को पति ने फिर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

मामला इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले का है. 33 वर्षीय सुनील की शादी करीब 10 साल पहले वजीरगंज की लक्ष्मी के साथ हुई थी. सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और गुरुग्राम में रहता था. लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी. उसमें अपने वीडियो पोस्ट करती थी. अभी तक अकाउंट पर 352 पोस्ट किए गए हैं. इसमें वह कभी सुनील के साथ तो कभी बच्चों के साथ दिखाई देती थी. कुछ दिन तक सब ठीक चला. पिछले कुछ दिन से लक्ष्मी के साथ रील में एक लड़का दिखाई देने लगा था. जानकारी के मुताबिक, वीडियो जब घर वालों ने देखे तो सुनील से इसकी शिकायत कर दी.

अचानक गायब हुई पत्नी

सुनील ने फोन पर लक्ष्मी को काफी समझाया. जब वह नहीं मानी तो मंगलवार को वह काम छोड़कर दिल्ली से रात करीब 10 बजे गांव आ गया. गांव आने के बाद देर रात तक कई बार पर उन दोनों का झगड़ा हुआ. सुबह लक्ष्मी बिना बताए कहीं चली गई. सुनील के साथ घर वाले और गांव के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. उसका फोन भी स्विच ऑफ था.

घर आकर लगा ली फांसी

बेइज्जती से परेशान सुनील घर आ गया और फंदे पर लटक कर जान दे दी. छोटे भाई दीपक ने सुनील का शव फंदे पर लटका देखा तो उसने शोर मचाकर घर और गांव के लोगों को बुलाया. घटना कई जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच सबूत जुटाने और युवक के शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरू कर दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.