Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

पति की जासूसी के लिए लगवाए सीसीटीवी, क्या पत्नी ही है कातिल? झाड़ी में मिली युवक की लाश

0

 झारखंड़ की राजधानी रांची में लुम्बा उरांव नामक व्यक्ति की शव उसी के गांव के बाहर एक सुनसान झाड़ियों के बीच पाया गया. शव बरामद होती ही गांव में हड़कंप मच गया. तत्काल मामले की सूचना पिठोरिया थाना के पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ लुम्बा उरांव नामक व्यक्ति के हत्याकांड मामले को लेकर स्थानीय लोगों के चौकान वाली बात बताई. दरअसल पति लुम्बा उरांव की हत्या की साजिश किसी और के द्वारा नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची है.

क्या है स्थानीय का कहना?

लोगों का कहना है कि मृतक लुम्बा उराव की पत्नी का उसी के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के साथ, दोस्ती हो गई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती अवैध संबंधों में तब्दील हो गया, लेकिन दोनों के प्यार में उनका पति रोड़ा बन रहा था. इसी बीच महिला के प्रेमी के द्वारा पहले, मृतक लुम्बा उरांव की जासुसी करने और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसके घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया. कैमरे के माध्यम से उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी.

इधर पत्नी के अवैध संबंधों की भनक जैसे ही पति लुम्बा को लगी वह विरोध करने लगा. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर पत्नी, पति लुम्बा से अलग होकर उसके घर को छोड़ कर, थोड़ी दूर पर एक किराए के मकान में रहने लगी थी.

पत्नी पर हत्या का आरोपी

इसी बीच बुधवार की रात पत्नी ने अपने पति लुम्बा को फोन कर मिलने के बहाने बुलाया. इसके बाद पत्नी ने उसे शराब पिलाई और फिर वापस घर लौटने के क्रम में प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते में ही उसका काम तमाम कर दिया. हत्या के बाद उन्होंने शव को झाड़ियां के पीछे फेंक दिया. ताकि ऐसा प्रतीत हो कि ,उसने अत्यधिक शराब पी ली थी, जिस कारण झाड़ियां में गिरने से उसकी मौत हुई है. पति की हत्या करने के, बाद पत्नी लगातार परिवार के अन्य लोगों से सम्पर्क कर रही थी ताकि उसपर किसी को शक न हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.