Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार! सरकार ने कर…

0

चंडीगढ़/लुधियाना : फोर्टिस हेल्थकेयर पंजाब में 950 करोड़ रुपये के एक और निवेश के साथ मोहाली अस्पताल का विस्तार करेगी। इसकी घोषणा आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है और राज्य में लगातार निवेश आ रहा है।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल का जमीन का पुराना मामला था, जिसे पंजाब सरकार ने सुलझा लिया है और अब फोर्टिस 950 करोड़ रुपये से मोहाली अस्पताल का विस्तार करेगी। इसके साथ ही यह अस्पताल अब साढ़े 13 एकड़ में फैला होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लगभग 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसके तहत 2500 लोगों को प्रत्यक्ष और 2200 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनने जा रहा है।

इस अवसर पर फोर्टिस हेल्थकेयर और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख मनु कपिला ने कहा कि 2001 में फोर्टिस का पहला अस्पताल मोहाली में खुला था। अब जब फोर्टिस विस्तार की योजना बना रहा है, तो वह इसकी शुरुआत अपने राज्य पंजाब से करना चाहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया, जिसने उनके पुराने मुद्दों को बहुत जल्दी सुलझाया और सभी मंजूरियां दिलवाईं। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में फोर्टिस द्वारा जालंधर में भी एक अस्पताल शुरू कर रहा है और अमृतसर में और निवेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.