Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

पंजाब में शराब पीने से हुई मौतों के बाद स्कूलों और धार्मिक स्थालों को लेकर उठी ये मांग

तारागढ़/पठानकोट: मजीठा में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु होने तथा स्कूल धार्मिक स्थानों आस पास खुले शराब के ठेकों को लेकर शिवसेना लायन और शिव सेना हिन्द की और से शिव सेना लायन के पंजाब प्रमुख बिन्नी वर्मा के नेतृत्व में सहायक कमिश्नर जनरल बिक्रमजीत (पी.सी.एस.) को मांग पत्र दिया। जिसमें शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन व एंटी खालिस्तान फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि शर्मा विशेष तौर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

मांग पत्र देने के बाद शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा ने मजीठा में जहरीली शराब पीने से व्यक्तियों की हुई मौत का गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में शराब की बोतल पर लिखा दामों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं जो कि सरासर गलत है। रवि शर्मा व बिन्नी वर्मा ने कहा कि शराब माफिया अपने निजी फायदे के लिए हिंदू धर्म की उल्लंघना कर रहे हैं। जगह जगह पर शराब माफिया द्वारा शराब की नाजायज ब्रांचें बेखोफ होकर चला रहे हैं। यही नहीं वह अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए लोगों से शराब की बोतल पर लिखे गए दामों से अधिक दाम वसूल कर रहे हैं अगर कोई इसका विरोध करता है तो शराब माफिया के करिंदे उनको डराते धमकाते हैं।

पंजाब सरकार और प्रशासन स्कूलों धार्मिक स्थानों के आसपास खुले शराब की ठेकों को तुरंत बंद करें नहीं तो शिवसेना संयुक्त रूप में शराब माफिया का विरोध करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। अंत में रवि शर्मा और बिन्नी वर्मा ने मजीठा में जहरीली शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और पंजाब सरकार द्वारा जहरीली शराब पीने से भाई लोगों के परिवार को 10-10 लाख की सहायता और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को सराहनीय बताया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल बिक्रमजीत से बात की गई उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आ चुका है। शीघ्र ही इसकी जांच की जाएगी और जो जांच में दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.