Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

पंजाब में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, मचा कोहराम

0

तलवाड़ा/ हाजीपुर: प्राइवेट कंपनी की एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इसमें 7 सवारियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह मिनी बस दसूहा से तलवाड़ा आ रही थी कि वह झीर दा खूह बस स्टाफ से पीछे ही कुछ दूरी पर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। बस के एक भाग को काफी क्षति पहुंची है। यह मिनी बस जब पेड़ से तो बीच सवारियों की चीखें निकलनी शुरू हो गईं। आसपास से लोग हादसा स्थल पर पहुंचे। बस में सवार घबराई कुछ सवारियों ने तो जैसे-तैसे बाहर आ निकलने में हिम्मत जुटा ली, लेकिन जो सवारियां घबराहट की परिस्थितियों में बीच ही सहारा ढूढ़ रही थीं उन्हें लोगों ने बड़ी हिम्मत से बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलैंस गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने भी मौके पर आकर हादसे के कारणों को जानना शुरू कर दिया। कुछ के घायल सवारियों को अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। ड्राइवर सहित जिन 7 सवारियों को हल्की चोटें आईं उनमें तारा चंद पुत्र महिंदर सिंह वहीफतो (ड्राइवर), ममता रानी पत्नी निर्मल सिंह कराडी, प्रीतपाल सिंह पुत्र तरसेम लाल श्रीपन्डायान, सुरेश कुमारी जालंधर, अमरजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह मीर दसूहा, सुरजीत सिंह पुत्र शिव सिंह पंडोरी, कमलजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह शामिल हैं। चोटिल सवारियां इलाज के बाद अपने गंतव्य स्थानों को चली गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.