Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पंजाब में दर्जनों गांवों के लिए राहत भरी खबर, पंजाब सरकार ने वादा किया पूरा

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब : हलका विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चुनाव से पहले चंगर वासियों से वादा किया था कि श्री आनंदपुर साहिब से चंगर के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क को 18 फुट चौड़ा करके शानदार सड़क बनाया जाएगा। इसी की पूर्ति करते हुए गत  कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सड़क को 18 फीट चौड़ा करने और फिर उसे नया रूप देने के कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र के लोगों को राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा वोट लेने तक ही सीमित रखा और चंगर में कभी कोई काम नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि चंगर की सबसे बड़ी मांग थी कि श्री आनंदपुर साहिब को चंगर से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाए, जो पूरी हो गई है और अब 3 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को चौड़ा करने और लुक पाने का कार्य शुरू हो गया है।  कैबिनेट मंत्री स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने वाली 7 किलोमीटर लम्बी सड़क को 18 फीट चौड़ा करने के कार्य का जायजा लेने के लिए विशेष रूप से यहां पहुंचे थे।

बैंस ने बताया कि पहले चरण के दौरान गांव थप्पल से गांव समलाह तक सड़क का काम किया जाएगा, जो अगले 2 महीनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी किसी सरकार ने चंगर वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने 90 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना परियोजना शुरू की है, जिससे चंगर की पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क के पूरा होने से करीब एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.