Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

पंजाब में Cancel हुई छुट्टियां, नए आदेश जारी

0

अमृतसर: मौसम विभाग द्वारा बाढ़ की जताई गई संभावना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अमृतसर में अलर्ट पर कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन द्वारा सरकारी अस्पताल रमदास, अजनाला और लोपोके की स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे जारी रखने के आदेश दिए हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि अजनाला, लोपोके और रमदास सरकारी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से विशेष बातचीत के बाद उन्हें 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर रखने के लिए कहा गया हैं

इसके अलावा जिला स्तर के सिविल अस्पतालों में भी सेaवाएं निरंतर जारी रखने को कहा गया है। वहीं उक्त अस्पतालों में दवाइयां और आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कौर के नेतृत्व में जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.