Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्यों

0

अबोहर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उनके कई वर्करों को भी हिरासत में लिया गया है। मिली जानकरी के अनुसार,  पुलिस ने सुनील जाखड़ को अबोहर के काला टिब्बा रोड पर हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ केंद्र की योजनाओं को लेकर अबोहर में भाजपा द्वारा आयोजित समर्थन शिविर में पहुंचने के लिए निकले। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद सुनील जाखड़ टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार होने की कोई परवाह नहीं है। हम लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताकर गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने गए हैं, लेकिन पंजाब सरकार हमें रोक रही है। हम किसी भी तरह से लोगों को परेशान नहीं होने देंगे।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने कल भाजपा के मेगा कार्यक्रम ‘भाजपा दे सेवादार, आ गए आपके द्वार’ के तहत लगभग 3 दर्जन शिविरों में पहुंचे लगभग 125 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा पंजाब प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.