Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब के शराब कारोबारियों पर बढ़ेगी सख्ती, महज 10-20 रुपए में…

गुरदासपुर: पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना से जिला पुलिस गुरदासपुर को भी समय रहते सबक लेने की ज़रूरत है और जिले में चल रहे अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीमावर्ती इलाकों और आसपास के गांवों में अवैध शराब का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। हालांकि पुलिस समय-समय पर तस्करों के खिलाफ छापेमारी करती है, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है। घटिया शराब लोगों की जान की दुश्मन बनती जा रही है।

गुरदासपुर जिले के वो गांव जो अवैध शराब के लिए बदनाम हैं
गुरदासपुर जिले के कई गांवों में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। जौड़ा छत्तरां, मोचपुर, मनकौर सिंह, बहरामपुर, बरियार, अवांखा, पनियाड़, ढीढ़ा सांसिया, भैनी मियां खां, बहरामपुर आदि प्रमुख रूप से बदनाम गांव हैं, जहां बिना किसी डर के शराब बनाई और बेची जा रही है। दर्जनों मामले दर्ज होने के बावजूद यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा।

पंजाब में जहरीली शराब से मौत का चौथा बड़ा मामला
यह पंजाब में जहरीली शराब से मौत का चौथा बड़ा मामला है। इससे पहले तरनतारन जिले में 100 से अधिक, संगरूर में 21 और अमृतसर के तरसिक्का थाने के मूसल गांव में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरदासपुर के मोचपुर गांव में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। अब मजीठा में 17 से अधिक मौतें इस गंभीर समस्या की भयावहता को उजागर कर रही हैं।

महंगी शराब के कारण लोग घटिया शराब पीने को मजबूर
महंगी शराब हर किसी की पहुंच से बाहर हो चुकी है। अमीर वर्ग तो शराब की दुकानों से ब्रांडेड शराब खरीद सकता है, लेकिन ग्रामीण और दिहाड़ी मजदूर 10-20 रुपए प्रति गिलास की दर से सस्ती और जहरीली देसी शराब खरीदने को मजबूर हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रही है।

जिले के लगभग हर थाना क्षेत्र में चल रहा अवैध कारोबार
गुरदासपुर जिले के सिटी थाना, सदर थाना, धारीवाल, कलानौर, डेरा बाबा नानक, घुम्मन, काहनूवान, भैणी मियां खां, दीनानगर, तिब्बड़, पुराना शाला जैसे थाना क्षेत्रों के गांवों में अवैध शराब का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। पुलिस भले ही कार्रवाई करती हो, लेकिन अधिकतर मामलों में आरोपी को थाने से ही ज़मानत मिल जाती है। कुछ लोगों पर 20 से 30 तक केस दर्ज हैं, फिर भी उनका कारोबार जारी है।

अवैध शराब के धंधे में महिलाएं भी सक्रिय
अवैध शराब का धंधा अब केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाएं भी इसमें शामिल हो चुकी हैं। कई बार महिलाएं दिन में शराब बेचते हुए पकड़ी गई हैं। पुलिस द्वारा दर्ज मामलों से स्पष्ट है कि महिलाएं भी इस धंधे में अहम भूमिका निभा रही हैं।

एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य का बयान
इस संबंध में एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में नशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभी पुलिस का ध्यान हेरोइन, अफीम, गांजा व अन्य सिंथेटिक ड्रग्स पर केंद्रित है, लेकिन शराब के अवैध धंधे को किसी भी हालत में नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हालांकि यह कार्य मुख्य रूप से आबकारी एवं कर विभाग का है, परंतु विभाग जब भी मांग करेगा, पुलिस पूरा सहयोग देगी। इसका मतलब यह नहीं कि पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है- हम अपने स्तर पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। मेरी जानकारी में अवैध शराब का बड़ा हिस्सा हिमाचल प्रदेश के छन्नी बेली कस्बे से आता है। हम वहां की पुलिस से तालमेल कर सख्त कार्रवाई करेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.