Logo
ब्रेकिंग
भारत में दोगुनी होंगी जापानी कंपनियां: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, $67 बिलियन निवेश और डीपटेक कॉरिडोर प... रिलायंस-डिज्नी जॉइंट वेंचर से डिज्नी का घाटा घटा: JioStar का मुनाफा बढ़कर ₹3,145 करोड़ हुआ, रेवेन्यू... व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार
Header Ad

पंजाब के लोगों के लिए बड़े खतरे की घंटी! होश उड़ाने वाली आई Report, इन जिलों में…

चंडीगढ़ः  पंजाब के लोगों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब के ज़मीन के नीचे मौजूद पानी (भूजल) में पाए जा रहे रासायनिक तत्वों ने पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब के जल संसाधन विभाग की एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के भूजल की स्थिति ठीक नहीं है। कुछ इलाकों से लिए गए नमूनों में यूरेनियम, आर्सेनिक, आयरन, नाइट्रेट और फ्लोराइड की मात्रा तय मानकों से कहीं अधिक पाई गई है। रिपोर्ट कहती है कि पंजाब के भूजल में यूरेनियम की मौजूदगी यूरेनियम 32.1%, आर्सेनिक  4.9%, आयरन  5.5%, फ्लोराइड 13.8%, नाइट्रेट  12.8%, पानी में नमक (इलेक्ट्रिक कंडक्टिविटी) 6.7% पाई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूजल की इस स्थिति के लिए पानी के अत्यधिक दोहन के साथ-साथ गंदे पानी का जमीन में रिसाव, पत्थरों के घिसने पर उनके तत्वों का जमीन के पानी में जाकर मिलना, गंदे मैले पानी का भी जमीन में रिसाव, खेतीबाड़ी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशकों की किस्म की वजह से जमीन के अंदर के पानी में भारी धातु एवं रासायनिक पदार्थ जमीन के अंदर रिस रहे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के सभी निवासियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए नियमित तौर पर मॉनीटरिंग और आवश्यक कार्रवाई की जरूरत है।

इन जिलों में मिले भारी पदार्थ
पंजाब के भूजल में सबसे अधिक नमक तत्व (इलक्ट्रिीकल कंडक्टिविटी) फाजिल्का (36 प्रतिशत), मानसा (31 प्रतिशत), श्री मुक्तसर साहिब (30 प्रतिशत), बठिंडा, फरीदकोट और फिरोजपुर में पाया गया। बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों के भूजल में नाइट्रेट की उपस्थिति पाई गई है। फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा के भूजल में फ्लोराइड की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई है। मानसा, मोहाली और रूपनगर के भूजल में निर्धारित मानकों से अधिक मात्रा में आयरन पाया गया है। पंजाब के तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के भूजल में आर्सेनिक की मात्रा पाई गई है, जबकि पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, मोगा, बरनाला और संगरूर के भूजल में यूरेनियम पाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.