Logo
ब्रेकिंग
MP Railway Update: ग्वालियर स्टेशन पर खजुराहो-उदयपुर ट्रेन का इंजन खराब; उमस और गर्मी से बेहाल हुए य... Chhattisgarh Politics News: पीएम आवास के आंकड़ों पर रायपुर में सियासी घमासान; पुलिस से धक्का-मुक्की,... Raipur Crime News: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; प्रेमी वीरू धीवर गिरफ्तार, एटीस... Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए...
Header Ad

पंजाब के इस जिले के लोगों को बड़ा खतरा! बेहद सावधान रहने की अपील

लुधियाना: शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टैस्टिंग व ट्रेसिंग बढ़ाई जा रही है। ऐसे में शहर के प्रमुख समाजसेवियों, चार्टर्ड अकाऊंटैंट और व्यवसायियों ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी सावधानी बरतें और संक्रमण की चेन को तोड़ने में अपना योगदान दें।

दर्शन लाल बवेजा ‘लड्डू’ समाजसेवी ने कहा कि कोरोना वायरस की रफ्तार भले ही धीमी हो चुकी थी, लेकिन अब इसके मामले फिर से चिंता का विषय बन रहे हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि मास्क का प्रयोग करें, भीड़भाड़ से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। सी.ए .राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमने पहले भी देखा है कि थोड़ी सी लापरवाही किस तरह बड़ी मुसीबत में बदल जाती है। लोग कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। न सिर्फ अपनी सुरक्षा, बल्कि समाज की जिम्मेदारी समझें।

पंडित शिवम भारद्वाज ने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि शरीर ही धर्म का पहला साधन है। यदि हम स्वस्थ नहीं हैं, तो कोई भी साधना सफल नहीं होती। धार्मिक आयोजनों में भी मास्क और दूरी का पालन करें। यही सच्ची सेवा है। गुरविंदर सिंह मंगा (कारोबारी) ने कहा कि एक व्यापारी के रूप में मेरा अनुभव कहता है कि यदि शहर में संक्रमण फैलेगा, तो व्यापार भी ठप्प हो जाएगा। इसलिए हर दुकानदार और ग्राहक को चाहिए कि वे मास्क पहनें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें।” मनोज कुमार ‘मोनू’ (समाजसेवी) ने कहा कि हमने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कई अपनों को खोया है। अब समय है कि हम पुरानी गलतियों से सीखें। मैं प्रशासन से भी अपील करता हूं कि जागरूकता अभियान तेज करे और सख्ती से नियमों का पालन करवाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.