Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

पंजाब के अध्यापकों का Main Chowk पर जबरदस्त प्रदर्शन, उठी ये मांग

लुधियाना : पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए NSQF वोकेशनल टीचर्ज फ्रंट पंजाब के अध्यापकों ने भारत नगर चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 11 वर्षों से सरकारी स्कूलों में छात्रों को तकनीकी शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

धरने में शामिल अध्यापकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले Outsourcing बंद करने और नियमित करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अध्यापकों की मुख्य मांगें:
स्कीम के तहत सेवाएं दे रहे सभी अध्यापकों को पक्का किया जाए।
सरकार तुरंत NSQF स्कीम को शिक्षा विभाग में मर्ज करे।
सभी अध्यापकों को 35,500 रुपये वेतन दिया जाए।
किसी भी अध्यापक को स्कूल से हटाया न जाए।
अध्यापकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे संघर्ष तेज करेंगे और सरकार के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.