Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नेपाल: ओली के हटते ही क्यों होने लगी बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग?

0

नेपाल में विद्रोह की आग धधक रही है और इसकी लपटें नेपाल की संसद तक पहुंच चुकी हैं. आंदोलन की इस आग ने संसद तक को जला डाला. सोशल मीडिया बैन के बाद भड़की इस हिंसा से पूरा नेपाल सुलग रहा है. पीएम केपी शर्मा ओली समेत कई मंत्रियों के घर फूंक दिए गए. कई मंत्रियों की पिटाई गई. जारी हिंसा के बीच केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग हो रही है. बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं. नेपाल के प्रदर्शनकारी उनके समर्थन में हैं.

बालेंद्र शाह की अगर बात करें तो वह युवाओं के काफी चहेते हैं. ओली के इस्तीफे के बाद उनका (बालेंद्र शाह) भी सामने आया है. बलेन शाह ने कहा कि देश के हत्यारे (केपी शर्मा ओली) ने गद्दी छोड़ दी है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि Gen-Z संयम बरतें और देश की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं. शाह ने ये भी कहा कि वह सेना प्रमुख से भी बातचीत के लिए तैयार हैं.

बालेंद्र शाह के फेवर में प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी भी बालेंद्र शाह के फेवर में हैं. उनका कहा मानते हैं क्योंकि उन्होंने खुद इस प्रदर्शन का समर्थन किया था. सोमवार को उन्होंने साफ साफ कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल, नेता या कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने हितों के लिए न करें. शाह ने कहा कि यह प्रदर्शन 28 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए है. शाह ने खुद को भी इससे दूर रखा क्योंकि उनकी उम्र 35 साल है.

ओली के घोर विरोधी हैं बालेंद्र

उनके इस बयान के बाद से ही ये लगने लगा कि कहीं इस प्रदर्शन के पीछे बालेंद्र शाह तो नहीं. सवाल और भी कई उठने लगे. क्या बालेंद्र ने ही नेपाल के युवाओं को इस प्रदर्शन के लिए उकसाया. यह इसलिए क्योंकि बालेंद्र और ओली एक दूसरे के घोर विरोधी माने जाते हैं. ओली के साथ लंबे समय से उनका टकराव रहा है. बालेंद्र ओली के कट्टर विरोध रहे हैं. यही कारण है कि ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह ने उन्हें (केपी शर्मा ओली) देश के हत्यारा कहा. ओली और बालेंद्र के बीच पहले भी तनाव रहा है.

कौन हैं बालेंद्र शाह?

बालेंद्र शाह काठमांडू सिटी के मेयर हैं. इसके साथ ही वो एक रैपर भी हैं. उन्होंने 2022 में मेयर पद का चुनाव जीता था. वह काठमांडू सिटी के 15वें मेयर हैं. टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 में उन्हें टॉप 100 की लिस्ट में रखा था. 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नरदेवी में जन्मे बलेन शाह सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं. इसके अलावा वो स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर भी हैं. वह एक संगीत निर्माता भी हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.