Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दुर्गा विसर्जन पर बुलेरो की टक्कर, पन्ना में 2 की मौत और 12 घायल

0

पन्ना। पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहंद्रा मार्ग के खमरिया मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दशहरा पर्व पर खमरिया के लोग दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब की ओर जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पवई से सिमरिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने भीड़ को रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो पहले मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए कुचली, इसके बाद अनियंत्रित होकर विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल घायलों को पवई स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को कटनी और पन्ना रेफर किया गया।

जानकारी मिलते ही पवई विधायक प्रहलाद लोधी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने कटनी व पन्ना के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस बीच, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक सिमरिया निवासी देवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.