Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

दुर्ग में 2 स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले, हवाला कारोबार की आशंका

0

दुर्ग: जिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने की कार्रवाई की है. पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 2 स्कॉर्पियो वाहन से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

क्या है मामला: पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रायपुर से बड़ी मात्रा में नोट सूरत लेकर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के तहत 2 स्कॉर्पियो वाहन को रोका. तलाशी के दौरान 500- 500 के बड़ी मात्रा में नोट बरामद किए. जांच की गई तो कुल कीमत 6 करोड़ 60 लाख के आसपास निकली है.

हवाला कारोबार की आशंका: रकम मिलने के बाद पुलिस वाहन और वाहन में सवार 4 लोगों को थाना लेकर पहुंची. इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों पैसे के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. पूछताछ में बताया गया कि रायपुर से सूरत हवाला का पैसा लेकर जा रहे थे.

गुजरात के रहने वाले हैं संदिग्ध: इसमें झाला शक्ति, अल्पेश कुमार, महेश ठाकुर और वधेला जुरुभाई नाम के 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं. चारों दो वाहनों में बड़ी मात्रा में नोट ले जा रहे थे. पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है.

महाराष्ट्र पासिंग की दो गाड़ियां में संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी. आयकर विभाग को जानकारी दी गई है. गाड़ियों में चार लोग सवार थे. जांच की जा रही है.– विजय अग्रवाल, एसएसपी, दुर्ग

थाना और क्राइम ब्रांच की टीम की ये संयुक्त कार्रवाई है. फिलहाल आगे की जांच आयकर विभाग करेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.