Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

दुकान में घुसकर नाबालिग से हैवानियत, 5 आरोपियों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म

अलीराजपुर: अलीराजपुर में एक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना अलीराजपुर के बोरकुंआ गाँव की जहाँ 5 आरोपियों ने मिलकर का नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दरअसल, घटना सोमवार देर शाम की है, जब पीड़िता गांव में अपनी माँ की दुकान पर मौजूद थी, इसी दौरान बाइक सवार आरोपी दुकान पर पहुँचे और पीड़िता को डरा धमका कर उन्मसे से तीन ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान आरोपीयो में से तीन दुकान के अंदर जबकि दो आरोपी दुकान के बाहर बाइक पर बैठ कर निगरानी कर रहे थे। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के दौरान ही पीड़िता की मां अचानक दुकान पर पहुँची तब उसे घटना का पता चला। माँ ने तुरंत ही 100 डायल के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपियों की तलाश शुरू की। मामला गंभीर होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरी रात सर्चिंग कर अलसुबह सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया कि सभी आरोपी बोरकुंआ गांव के ही रहने वाले है। 5 में से 1 आरोपी नाबालिग है और 1 अन्य आरोपी शादीशुदा है। सभी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धराओ में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.