Logo
ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
Header Ad

दिल्ली में यहां बनेगा स्काईवॉक, मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पहुंचना होगा आसान

कौशांबी बस अड्डे से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक स्काईवाक बनाया जाएगा. पीडब्ल्यूडी के मौजूदा फुटओवर ब्रिज के बराबर में ये स्काईवाक बनाया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) इस स्काईवाक को बनाएगा. बताया जा रहा है कि ये स्काईवाक करीब 380 मीटर लंबा होगा. इस स्काईवाक पर लोग चढ़-उतर सकें, इसके लिए स्काईवाक पर एक तरफ एस्कलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) और दूसरी तरफ लिफ्ट लगाई जाएंगी.

कौशांबी बस अड्डे से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक इस स्काईवाक के बन जाने के बाद नमो भारत स्टेशन, रेलवे स्टेशन ओर बस अड्डे तक आने-जाने वालों को आसानी होगी. उनको साफ सुथरा रास्ता मिलेगा. अभी रास्ते में जो फूट ओवर ब्रिज बना है वो बहुत खस्ता हालत में है. ब्रिज पर दोनों ओर पटरी पर सामान बेचने वालों के बैठने की वजह से रास्ता बाधित है. स्काईवाक के बन जाने के बाद यात्रियों को काउंटर पर ही टिकट भी मिल जाएगा.

नमो भारत स्टेशन से जो लोग कौशांबी बस अड्डा, आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाना चाहेंगे उनको फायदा होगा. मेट्रो स्टेशन जाने वालों के लिए रास्ते का प्रवधान स्काईवाॅक पर होगा. अधिकारियों ने कहा कि इस स्काईवॉक के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि अभी गाजीपुरी-अप्सरा मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज से लोग कौशांबी से आनंद विहार आते-जाते हैं.

फुटओवर ब्रिज पर अतिक्रमण

इस फुट ओवर ब्रिज से लोगों को गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से आनंद विहार बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और नमो भारत स्टेशन तक जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन कई सालों से इस फुट ओवर ब्रिज की हालत खस्ता है. इसमें लगी लिफ्ट काम नहीं करती. स्वचलित सीढ़ियां भी काम नहीं करतीं. फुटओवर ब्रिज पर पटरी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है. ऐसे में यात्री इस पर सामान लेकर जाने से बचते हैं.

लोगों ने इस अतिक्रमण की शिकायतें भी की, लेकिन अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं की गई. स्वचलित सीढ़ियां ठीक नहीं की गई. यही वजह है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी स्कॉईवॉक बनाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.