Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

दिल्ली में डबल मर्डर, बंद घर में मिली मां-बेटे की लाश, नौकर हुआ फरार

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह दोनों की लाश मिली. डबल मर्डर की ये वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष के रूप में हुई है. घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद था. मां-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

पुलिस को इस वारदात की सूचना मृतक महिला के पति द्वारा दी गई, जो रात को घर पहुंचे थे. उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया. उसे कई बार खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए.

रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे कृष का शव बाथरूम के अंदर खून से लथपथ मिला. दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. घटनास्थल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या योजना बनाकर की गई है. पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में घर का ही नौकर शामिल हो सकता है, जो घटना के बाद से फरार है.

फिलहाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार नौकर की तलाश तेज कर दी गई है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि घर के अंदर ही इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.