Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

दहशत के वो 28 घंटे…एक खूबसूरत हसीना, लाखों की फिरौती; कैसे एक किसान हनीट्रैप में फंसा?

मध्य प्रदेश के धार से हनीट्रैप का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया के जरिए एक किसान की महिला से दोस्ती हो गई. महिला ने एक दिन उसने मिलने के लिए बुलाया. पहले तो दोनों ने बैठकर घंटों बात की बाद में महिला के साथियों ने किसान युवक को दबोच लिया, जहां उन्होंने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर 12 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिरौती मांगने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

धार के भुलास गांव में रहने वाले किसान कपिल की दोस्ती सोशल मीडिया पर कीर्ति नाम की एक महिला से हो गई थी. दोनों के बीच दिन-रात खूब चैटिंग होने लगी थी. बात यहां तक पहुंच गई थी महिला उसे मिलने के लगातार इंदौर शहर बुला रही थी, लेकिन युवक उससे मिलने नहीं गया. बुधवार को महिला ने कपिल को मेसेज किया कि वह धार में है, मिलने आ जाओ. कीर्ति ने बताया कि वह धार के इंद्रपुरी कॉलोनी में है.

’12 लाख दो, नहीं तो रेप में फंसा दूंगी’

कीर्ति के धार में होने की जानकारी होते ही युवक उससे मिलने के लिए इंद्रपुरी कॉलोनी पहुंच गया, जहां काफी देर तक दोनों ने बंद कमरे में बातचीत की. इसी दौरान रात 9 बजे जैसे ही कपिल ने घर जाने की बात कहीं तभी तीन लोग कमरे में आ गए. इनमें से एक आदमी ने खुद को कीर्ति का पति बताते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान कीर्ति विकास से कहने लगी कि मुझे 12 लाख रुपये दो, नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी.

पुलिस ने 28 घंटे बाद युवक को बचाया

इसके बाद कपिल ने पत्नी को फोन करके मामले की जानकारी दी. उसने पत्नी को बताया कि कुछ लोगों ने मुझे बंधक बनाया हुआ है, जो फिरौती के तौर पर 12 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. करीब 28 घंटे बंधक रहने के बाद पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी मकान पर छापा मारकर किसान को बचाया. पुलिस ने बताया कि कमरे में कपिल और उसका दोस्त फर्श पर बैठा हुआ था. वहीं, पांच आरोपी बेड और कुर्सी पर बैठे हुए थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.