Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

तेलंगाना: गणेश विसर्जन जुलूस में नाचते समय शख्स को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर ही मौत

0

तेलंगाना से शनिवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा दुखद घटना सामने आई. यहां एक व्यक्ति को गणेश विसर्जन के जुलूस में नाचते समय दिल का दौरा पड़ गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान शेखर के रूप में की गई. शेकर की उम्र 45 साल थी. ये दुखद घटना तेलंगाना के नारायणपेट जिले की बताई जा रही है.

नारायणपेट में शनिवार को गणेश उत्सव समिति ने विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे संगीत का आयोजन किया था. इस दौरान शेखर नाच रहा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया. नारायणपेट के एसआई वेंकटेश्वरलू ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, वह उसे बचाने में असफल रहे.

शेखर के परिवार में छाया मातम

शेकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने पुष्टि की कि शेखर की मौके पर ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. शेखर की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम छा गया है. मृतक शेखर के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है. शेखर की अचानक मौत से उसके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. वो स्थानीय नगरपालिका में आउटसोर्स पर कार्यरत था. बता दें कि महबूबनगर जिले से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी.

हृदय रोग विशेषज्ञ देते हैं क्या सुझाव?

आमतौर पर डॉक्टर दिल के दौरे से बचने के लिए डीजे के शोर से दूर रहने की सलाह देते हैं. जिस समारोह या जुलूस में डीजे बज रहा हो, उसमें में शामिल होने से पहले कानों में रुई जरूर डाल लेनी चाहिए. इसके अलावा, हृदय रोग विशेषज्ञों का सुझाव है कि बुजुर्गों, मधुमेह रोगियों और जिन्हें पहले दिल का दौरा पड़ चुका है, उन्हें शोरगुल वाली जगहों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.