Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

तेरे जैसे सांप पर केस चल रहे…बीच शो में भिड़ गए प्रिंस नरूला और एल्विश यादव, थप्पड़ मारने की दे डाली धमकी

एमटीवी के स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘रोडीज एक्स एक्स’ का 20वां सीजन चल रहा है. शो में लगातार कंटेस्टेंट्स को टास्क दिए जा रहे हैं, लेकिन इस वक्त ‘रोडीज’ किसी और चीज को लेकर चर्चा में है. इस बार भी शो को रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं और करीब 4 साल के बाद इसमें नेहा धूपिया भी वापस आ गई हैं. इस सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव गैंग लीडर बने हैं. शो में एल्विश को मिलाकर चार गैंग लीडर प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती भी हैं. ऑडिशन राउंड पूरा होने बाद मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एल्विश यादव और प्रिंस नरूला भयानक झगड़ा कर रहे हैं.रोडीज के प्रोमो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एल्विश और प्रिंस नरूला के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. दोनों के बीच एक टास्क को लेकर बहस होती है और एल्विश, प्रिंस नरूला से कहते हैं, “संभाल लो अपना टाइम भाई”. इस पर प्रिंस कहते हैं, “संभाला हुआ है.”

एल्विश और प्रिंस की भयानक लड़ाई

प्रोमो में आगे एल्विश यादव बोलते हैं, “हमारा तो टाइम चल रहा है.” प्रिंस बोलते हैं, “हमारा भी 10 साल से चल रहा है.” एल्विश प्रिंस को जवाब देते हुए बोलते हैं, “कुछ नहीं चल रहा है तेरे जैसे सांपों पर केस लग रखे हैं.” जवाब में प्रिंस कहते हैं, “केस तेरे पे लग रखे हैं, मेरे पे नहीं.” इसके बाद दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं गुस्से में दोनों धक्का-मुक्की करते हुए भी दिख रहे हैं.

चर्चा में रोडीज और एल्विश

‘रोडीज एक्स एक्स’ शो को तो लोग हमेशा से पसंद करते आए हैं, लेकिन इस बार इसको लेकर एक्साइटमेंट थोड़ी ज्यादा नजर आ रही है, क्योंकि इस बार एल्विश यादव नजर आ रहे हैं. वहीं रणविजय भी तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद वापस आ गए हैं. एल्विश यादव की बात करें तो उनको सापों के जहर की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वहीं कुछ दिन पहले ही उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा और चुम दरांग के खिलाफ अपमानजनक कमेंट किया था, जिसको लेकर उनको जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.