Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

‘तुम्हारा करेक्टर ढीला है’… पति की इतनी बात सुनकर पत्नी ने कूंच डाला प्राइवेट पार्ट, ले ली जान

झारखंड के पाकुड़ में पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने ईंट से हमलाकर पति के प्राइवेट पार्ट को कुचल डाला. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है. हत्या से पहले दोनों के बीच पहले तकरार हुई थी. पति ने अपनी पत्नी के करेक्टर पर सवाल कर दिया, जिससे वह भड़क गई और उसने उसकी हत्या कर दी.

घटना पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के धरनीपहाड़ गांव की है. निर्मम हत्याकांड की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी कमली पहाड़िन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतक पति लोफड़ा पहाड़िया के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ जिला के सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

ईंट से कुचल दिया प्राइवेट पार्ट

घटना के मुताबिक, गुरुवार को लोफड़ा पहाड़िया और उसकी पत्नी कमली पहाड़िन के बीच शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर झड़गा हो रहा था. शराब के नशे में पति लोफड़ा ने अपनी पत्नी को उसके चरित्र पर टिप्पणी करने लगा. इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई. इस बीच पत्नी कमली पहाड़िन ने अपना आपा खो दिया. उसने ईंट उठाकर पति के सिर और उसके प्राइवेट पार्ट पर जमकर प्रहार शुरू कर दिया. पत्थर के वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया.

पुलिस ने किया आरोपी पत्नी को गिरफ्तार

पति की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया. गांववालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उस ईंट को भी जब्त किया है, जिससे उसने अपने पीटीआई की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गोड्डा जिला में भी हुई थी ऐसी वारदात

पाकुड़ जिला की घटना से पूर्व झारखंड के ही गोड्डा जिला के बसंतराय थाना क्षेत्र में वरुण मंडल ने अवैध संबंध की शंका में अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. उसने अपने दो साथियों टुनटुन तांती और भूदेव दास को 10 हजार रुपये की सुपारी देकर पत्नी की बेरहमी से हत्या करवाई थी. पत्नी की हत्या से पहले पत्नी वरुण मंडल सहित तीनों आरोपियों ने जमकर शराब पी थी, फिर महिला को घर से धोखे से सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.