Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

तीसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या… पहले सिर पर मारी रॉड, फिर कंबल और बोरी में लपेटकर कुएं में फेंक दिया शव

0

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक शख्स ने तीन शादियां कीं, लेकिन किसे पता था कि उसकी तीसरी शादी ही उसकी मौत की वजह बनेगी. उसकी तीसरी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ शख्स की हत्या कर दी. तीसरी पत्नी का किसी दूसरे शख्स से अफेयर हो गया था. इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की पहले हत्या की और फिर शव को बोरी और कंबल में लपेटकर एक कुएं में फेंक दिया.

हत्या का खुलासा तब हुआ, जब शख्स की दूसरी पत्नी ने पति के शव को कुएं में तैरते हुए देखा. पति की लाश देखते ही दूसरी पत्नी के होश के उड़ गए. उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने युवक के शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें सामने आया कि पति की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई. पुलिस ने मामले की जांच की तो तीसरी पत्नी और उसके प्रेमी का सच सामने आ गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

दूसरी पत्नी की छोटी बहन से तीसरी शादी

मृतक की पहचान 60 साल के भाईलाल के रूप में हुई. भाईलाल ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. इसके बाद उसकी शादी गुड्डी नाम की महिला से हुई, लेकिन गुड्डी के बच्चे नहीं हो रहे थे. इसलिए भाईलाल ने गुड्डी की ही छोटी बहन मुन्नी से तीसरी शादी कर ली. मुन्नी और भाईलाल के दो बच्चे हुए. लेकिन मुन्नी का अफेयर लल्लू नाम के शख्स के साथ चल गया, जिसे भाईलाल और मुन्नी के परिवार वाले सालों से जानते थे. दोनों की नजदीकियां वक्त के साथ बढ़ती गईं और दोनों ने साथ रहने के लिए भाईलाल को रास्ते से हटाने के लिए जान से मारने का प्लान बना लिया.

तीसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

भाईलाल के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था. जब वह घर में चारपाई लेटा था. तभी रात को 2 बजे मुन्नी ने प्रेमी लल्लू और उसके एक साथी धीरज कोल के साथ मिलकर भाईलाल पर हमला किया. उन्होंने भाईलाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद तीनों भाईलाल के शव को कंबल और बोरी में लपेटकर घर के पीछे वाले कुएं के पास ले गए. वहीं साड़ी और रस्सियों से बांधकर उन्होंने भाईलाल के शव को कुएं केंफ दिया, फिर फरार हो गए. अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.