Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

तीन बच्चे पैदा करें हर सिख परिवार… गुरुद्वारे से की गई अपील; अकाल तख्त के जत्थेदार ने क्यों कही ये बात?

पंजाब के श्री चरण कंवल साहिब गुरुद्वारा में रविवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज पहुंचे. यहां उन्होंने सिख परिवारों को सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने सिखों की घटती जनसंख्या को लेकर भी बात की. उन्होंने सिखों की घटती संख्या पर चिंता जाहिर की और कहा कि हर सिख परिवार को ज्यादा न सही, लेकिन तीन बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्होंने कहा कि अब ज्यादातर सिख परिवार में एक या दो बच्चा ही है.

जत्थेदार गड़गज ने सिखों की जनसंख्या को लेकर बात करते हुए कहा कि हर सिख परिवार को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्होंने सिखों की घटती जनसंख्या को चिंता का विषय बताया. यही नहीं उन्होंने सिख परिवारों से एक अपील भी की. उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को बचपन से ही गुरु साहिब की साखियां सुनाएं, जिससे की वह बाणी और बाने से बचपन से ही जुड़ सकें.

पानी बंटवारे के विवाद पर भी बात की

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को बाणी से जोड़ने के लिए नितनेम के लिए प्रेरित करें, जिससे की वह बड़े होकर पूरी तरह से सिखी स्वरूप में सज सकें. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे पानी के बंटवारे के विवाद को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि पंजाब एक समय पर 5 दरियाओं की धरती थी, लेकिन राजनीति ने पंजाब से दो दरिया छीन लिए हैं.

पंजाब सरकार ने पानी देने से किया इनकार

जत्थेदार गड़गज ने पानी के बंटवारे विवाद के बीच पानी पर पंजाब का मूल अधिकार बताया और कहा कि पंजाब के लोगों ने कड़ी मेहनत करके जमीन को आबाद किया और इसे सिंचाई करने के लिए इनती योग्य बनाया. अगर पंजाब का पानी जोर-जबरदस्ती से छीन लिया गया तो यहां सूखे के हालात बन सकते है.

उन्होंने कहा कि हम गुरु के सिख हैं और भाई घनैया जी की सोच रखते हैं. हम पीने के लिए पानी बिना किसी भेदभाव के देते हैं. अगर कोई जबरदस्ती पानी छीनता है तो हम फिर भाई बचित्र सिंह की सोच भी रखते हैं. पानी बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा को पानी से देने से साफ इनकार दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.