Logo
ब्रेकिंग
HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान...
Header Ad

टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा

सीहोर।  अमलाह टोल प्लाजा पर गुरुवार देर शाम लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय एक काली स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना टोल दिए आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर युवकों ने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाह पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से चले गए।

लेकिन करीब एक घंटे बाद 50 से 60 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर वापस टोल पर पहुंचे। वहां पहुँचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और टोल कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की गाड़ी को देखते ही हमलावर युवक गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

 पुलिस के आने से कर्मचारियों की जान बच सकी। इस हमले में नीरज कुमार नामक टोल कर्मचारी चोट लगी है पुलिस ने  मेडिकल करवाकर ,घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और फुटेज के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.