Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

झाबुआ में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची मंत्री मंत्री निर्मला भूरिया, मंगल दिवस पर गर्भवती महिला की गोद भराई कर भेंट की किट

झाबुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले के कल्याणपुरा के तड़वी फलिया में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुँच कर मंगल दिवस आयोजन में सम्मिलित हुई। मंत्री निर्मला भूरिया ने कुपोषित बच्चे की माता और मोटी आई से संवाद किया और बच्चें की देखरेख कर पौष्टिक आहार, टीएचआर लड्डू एवं गुड़ चना खिलाये जाने और बच्चे की शिशु रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को टीएचआर से बने लड्‌डु खिलाए एवं मोटी आई का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया।

समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मोटी आई पोस्टर लगाने की शुरुआत करते हुए मंत्री निर्मला भूरिया ने केन्द्र पर मोटी आई पोस्टर लगाए जिस में केन्द्र का नाम, मोटी आई का नाम प्रदर्शित रहेगा। उन्होंने आंगनवाड़ी को दी गई मान्टेसरी किट के माध्यम से बच्चो के साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक खेल, खेले एवं खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। मंत्री निर्मला भूरिया ने मंगल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिला  दीपिका दिनेश भूरा की गोद भराई कर उसे किट भेंट की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.