Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जिस बहन को भाई ने नाजों से पाला, उसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी ने बताई चौंकाने वाली वजह

मध्य प्रदेश के उमरिया से रूह कंपाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक भाई ने अपनी ही बहन को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला. मृतका का नाम गोमती था. उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. इसके बाद से वह अपने चचेरे भाई हरिलाल कोल के साथ ही रह रही थी, जिसने उसे बेटी की तरह पाला था. लेकिन उस ममता की परिभाषा एक दिन ऐसी हिंसा में बदल जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था.

मामला ग्राम उफरी का है. घटना की जानकारी देते हुए आरोपी हरिलाल की पत्नी ज्योति कोल ने बताया कि गोमती को वे बेटी की तरह मानते थे और हमेशा उसकी भलाई के लिए डांट-फटकार करते रहते थे. लेकिन गोमती अक्सर घर से बिना बताए निकल जाती थी. देर रात लौटती थी. साथ ही घर के कामों में भी लापरवाही बरतने लगी थी. बस इन्हीं कारणों से चचेरे भाई को वो अखरने लगी थी.

ज्योति ने कहा कि घटना के दिन उसकी तबीयत खराब थी और वह सो रही थी. गोमती तब कहीं चली गई. वापस नहीं लौटी. बाद में हरिलाल उसे कहीं से ढूंढकर लाया. गोमती को उसने पीटना शुरू कर दिया. घटना की प्रत्यक्षदर्शी और आरोपी के छोटे भाई की पत्नी गौरी ने बताया कि गोमती जब घर आई, तभी हरिलाल ने मारपीट शुरू कर दी. खुद को बचाने के लिए वह गौरी के कमरे में भागी और मदद की गुहार लगाई. लेकिन हरिलाल ने गौरी को भी धमकाया और मारने की कोशिश की. डर के मारे गौरी कुछ नहीं कर सकी और सब कुछ अपनी आंखों से देखती रही. गौरी के अनुसार, हरिलाल काफी गुस्सैल है और पहले भी कई बार घरवालों से मारपीट कर चुका है.

लाठी डंडों से पीटा

घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया- मृतका गोमती और आरोपी हरिलाल चचेरे भाई-बहन थे और एक ही घर में रहते थे. गोमती के माता-पिता की मृत्यु के बाद से वह हरिलाल के घर में रह रही थी. वह कई बार बिना बताए घर से बाहर रहती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था. कल यानि शुक्रवार को भी ऐसा ही विवाद हुआ और हरिलाल ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस को रात में सरपंच के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पोस्टमॉर्टम करवा कर आगे की जांच की जा रही है.

बेटियों की सुरक्षा

यह घटना समाज के सामने एक गंभीर प्रश्न खड़ा करती है कि जब अपने ही रिश्ते भरोसे के लायक न रहें तो बेटियों की सुरक्षा की उम्मीद कहां से करें? एक भाई जिसने बहन को बेटी की तरह पाला, वही उसकी मौत की वजह बन गया. यह केवल हत्या नहीं, भरोसे और रिश्ते की भी निर्मम हत्या है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.