Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमले का मामला, 2 और आरोपी गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

जालंधर : जालंधर में यूट्यूबर ​​रोजर संधू के घर पर रविवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है जिसकी उम्र 21 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जालंधर ग्रामीण पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने उन्हें गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पुलिस इस मामले पहले ही महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हमले का मुख्यारोपी हार्दिक कंजोब निवासी यमुनानगर है। जीशान के कहने पर हार्दिक ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं जीशान ने आई.एस.आई. ऑपरेटिव शहजाद भट्टी के कहने पर इस काम को करवाया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती करते हुए 2 एनकाउंटर किए थे जिसके बाद आरोपियों को काबू किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.