Logo
ब्रेकिंग
Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्...
Header Ad

जम गया है किचन में रखा कॉफी पाउडर, इसे इन तरीकों से करें यूज

0

मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है. ऐसे में किचन में रखी खाने-पीने की चीजों पर भी इसका असर पड़ता है. आपने गौर किया होगा कि बरसात में चीनी, नमक और यहां तक की कुछ मसाले तक जमने लगते हैं या इनमें गुलठी पड़ने लगती है. यही हाल कॉफी पाउडर का भी होता है. डिब्बे में बंद कॉफी गीली होने लगती है या फिर पत्थर जैसी हो जाती है, जिससे कॉफी बनाने में भी दिक्कत आती है.

सुबह की शुरुआत करनी हो या फिर दिनभर की थकान मिटानी हो, जब हम कॉफी बनाने बैठते हैं तो कॉफी पाउडर ही जमा हुआ मिलता है. कई बार डिब्बा सही से बंद न होने की वजह से तो कई बार गीला चम्मच यूज करने से भी कॉफी पाउडर जमने लगते है. ऐसे में कुछ लोग इसे फेंक देते हैं. लेकिन अब आपको अपने जमे हुए कॉफी पाउडर को फेंकने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जमी कॉफी को दोबारा ठीक करके यूज कर सकते हैं.

सूखाकर करें इस्तेमाल

इसका सबसे पहला और आसान तरीका है कि कॉफी को फेंकने के बजाय इसे धूप में सूखा लें. आप चाहें तो पंखे की हवा में भी इसे ड्राई कर सकते हैं. इसके लिए कॉफी पाउडर को एक साफ फ्लेट में निकाल लें और अच्छे से फैला दें. इसे कुछ देर के लिए धूप, हवा या फिर माइक्रोवेव में रख कर सूखने दें. सूखने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और कॉफी बनाकर एंजॉय करें.

ये तरीका भी है बेस्ट

अगर आपका कॉफी पाउडर जम गया है इसे सूखाने के बजाय आप पानी में मिक्स कर लें और एक बोतल में भरकर रख दें. जब आपको कॉफी पीने का मन करें तो आप इस कॉफी वाटर को दूध में मिला सकते हैं. ये काफी आसान और यूजफुल तरीका है.

ये ट्रिक आजमाएं

जमे हुए कॉफी पाउडर को आप गर्त तवे पर रखकर भी सूखा सकते हैं. ये ट्रिक काफी यूजफुल है. इसके लिए एक प्लेट पर कॉफी पाउडर को अच्छे से फैला लें. दूसरी तरफ तवे को गर्म करें और प्लेट को तवे के ऊपर रख दें. कुछ सेकेंड में ही कॉफी से नमी खत्म हो जाएगी और कॉफी पाउडर नॉर्मल हो जाएगा.

मिक्सर जार में घुमाएं

कॉफी पाउडर में नमी होने की वजह से वो जमने लगता है. लेकिन इसे फेंकने के बजाए आप मिक्सचर जार में डालकर कुछ सेकेंड के लिए घुमा दें. इससे भी कॉफी से नमी उड़ जाएगी और कॉफी पाउडर ढ़ीला हो जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.