Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटा और बेकाबू होकर कुएं में जा गिरी कार… हादसे में 4 साधुओं की मौत, 3 घायल

0

राजस्थान के छिंदवाड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां साधुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी. इस घटना में 4 साधुओं की मौत हो गई. कार में 7 साधु सवार थे, जिनमें से तीन साधुओं को गांव वालों ने बचा लिया. हादसे में घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब कार सवार मध्य प्रदेश के बैतूल से चित्रकूट लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि कार सवार धार्मिक अनुष्ठान की यात्रा करने के लिए निकले थे. वह बैतूल के बालाजीपुरम धाम में दर्शन करने के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे. तभी टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे पर अचानक उनकी कार का टायर फट गया और ड्राइवर का कार से कंट्रोल हट गया. ऐसे में कार बेकाबू हुई और पेड़ से टकराते हुए हाईवे किनारे बने एक कुएं में जा गिरी. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी की.

साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिर जेसीबी और क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पहले कार से साधुओं को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

मृतक साधुओं की हो गई पहचान

घायल साधुओं में छिंदी के बेटे राकेश गिरी, मुंशी गिरी के बेटे शिवपूजन गिरी, शिवपूजन गिरी के बेटे मार्तण्ड गिरी शामिल हैं. वहीं हादसे में जिन साधुओं की जान गई. उनकी पहचान गिरधारी के बेटे राकेश गिरी, मेवा के बेटे मलखान गिरी, नत्थू के बेटे गुलाब गिरी और कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी के रूप में हुई है. इस हादसे को लेकर छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू ने दुख जाहिर किया. उन्होंने डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.