Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

घटने लगा यमुना का जलस्तर, लेकिन हालात अभी भी गंभीर… 20 हजार लोग प्रभावित

0

दिल्ली इन दिनों बाढ़ के संकट से जूझ रही है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. प्रभावित लोगों को राहत-शिविर में विस्थापित करना पड़ा. हालांकि, अब यमुना का जलस्तर कम होने लगा है. इसके चलते कई निचले इलाकों में भरा हुआ पानी कम होने लगा है, लेकिन स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. प्रशासन निरंतर लोगों की मदद में जुटा हुआ है.

दिल्ली में रविवार का यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 205.47 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि अब भी खतरे के निशान से ऊपर है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए जीवन अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. यमुना का चेतावनी निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. 206 मीटर जलस्तर होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है. बीते दिनों यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार कर गया था. इससे कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए थे.

20 हजार से ज्यादा लोग प्राभवित

यमुना खादर और निचले इलाकों में पानी भर जाने से हजारों लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यमुना के कम होते जलस्तर को देखते हुए निगमबोध घाट को रविवार से अंतिम संस्कार के लिए खोल दिया गया है. घाट में पानी भर जाने से अंतिम संस्कार बुधवार से बंद थे. जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया था. दिल्ली में बाढ़ से करीब 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, जिनके लिए 47 राहत शिविर बनाए गए.

प्रभावित जिले प्रभावित लोग राहत शिविर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली 5200 13
उत्तरी दिल्ली 1350 06
दक्षिण पूर्वी दिल्ली 4200 08
मध्य दिल्ली 2000 12
शाहदरा 30 01
पूर्वी दिल्ली 7200 07

हाथिनकुंड बैराज से 42 हजार 463 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि वजीराबाद बैराज से 69 हजार 210 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. इसी के साथ ओखला बैराज से 1 लाख 6817 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह यमुना का जलस्तर कम होता रहेगा, तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो सकती है. आपको बता दें कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से कश्मीरी गेट ISBT की मोनेस्ट्री मार्किट और यमुना बाजार पूरी जलमग्न है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.