Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

ग्वालियर: पुलिस को देख भागा आरोपी, छत से कूदते ही टूटे पैर… बोला- गिरने से नहीं टूटे, पुलिस ने तोड़ा

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची तो पुलिस को देख आरोपी भागने की फिराक में छत से कूद गया. छत से कूदने ही आरोपी के दोनों पैर टूट गए. कूदने का CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दरअसल पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे ने मिलकर 27 जुलाई को गांव में मार-पीट और फायरिंग की थी. इसी को लेकर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

मामला गिजौर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भगेह का है. यहां के रहने वाले आशु तिवारी से गांव के ही चाचा मुरारी मुद्गल और भतीजा मुकुल मुद्गल का पुराना विवाद चल रहा है. मई 2025 के महीने में मुरारी मुद्गल का आशु तिवारी से विवाद हो गया था. इस विवाद के चलते चाचा भतीजे ने मिलकर उसके साथ मार-पीट कर दी थी.

मामले में पुलिस ने चाचा भतीजे के खिलाफ मार-पीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन 27 जुलाई को एक बार फिर मुकुल मुद्गल का आशु तिवारी से आमना सामना हो गया. जहां मुकुल मुद्गल ने आशु तिवारी पर हवाई फायरिंग कर दी. इसकी शिकायत आशु तिवारी ने फिर से पुलिस से की तो पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जाच शुरू की तो वे दोनों फरार हो गए थे.

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस

अब एक महीने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि दोनों फरार चाचा भतीजे डबरा के शिक्षा कॉलोनी में छिपे बैठे हैं. इस सूचना पर पुलिस की टीम उन दोनों को पकड़ने के लिए शिक्षा कॉलोनी पर पहुंची. यहां पुलिस को आरोपी चाचा मुरारी और भतीजा मुकुल एक साथ खड़े हुए दिखाई दिए.

आरोपी छत से कूदा

पुलिस ने आरोपी मुरारी को पकड़ लिया, लेकिन भतीजा मुकुल भागने लगा और दूसरे के मकान में जा घुसा. इसके बाद वह छत पर जा पहुंचा और भागने के लिए छत से छलांग लगा दी. इस दौरान नीचे कूदने पर उसके दोनों पर टूट गए. पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़ लिया और इलाज के लिए जयारोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और फिर इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी.

परिजन ने पुलिस पर लगाया आरोप

घायल मुकुल मुदगल के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे. यहां उसने परिवार वालों को बताया कि थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मार-पीट की गई है. इस वजह से उसका दोनों पैर टूटा है. इस बात को सुन परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस पर मार-पीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

सच आया सामने

परिवार का झूठा आरोप ज्यादा देर तक नहीं चल सका. पुलिस ने घटना स्थल से CCTV कैमरे के फुटेज निकले तो उसमें आरोपी खुद कूदता हुआ नजर आया. इससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले में पूछताछ कर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.