Logo
ब्रेकिंग
ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का... Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत... Bareilly Crime News: युवती को मस्जिद ले जाकर जबरन पढ़वाया कलमा, विरोध पर पीटा; अब तेजाब फेंकने की धम... Sergio Gor Visit: मणिपुर और दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर,... Global Crude Oil Crisis: होर्मुज संकट के बीच सऊदी की प्रमुख पाइपलाइन पर हमला, हूतियों ने मायून द्वीप... BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू
Header Ad

गहरी नींद में था पति, चुपके से आई बीवी, कान में डाला खौलता पानी… विरोध करने पर किया हथौड़े से हमला

0

हर बार पति ही जुर्म नहीं करते. कुछ पत्नियां ऐसी भी होती हैं जो अपने पतियों पर जुर्म करती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के ग्वालियर से. यहां एक पति पर उसकी पत्नी ने पहले को खौलता हुआ पानी डाल दिया. जलन होने पर पति की नींद खुली. उसने पत्नी का विरोध करना चाहा, मगर पत्नी ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया. पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां उसका इलाज जारी है.

फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है. पूरा मामला ग्वालियर जिले के भितरवार कस्बे के वार्ड क्रमांक 3 का है. यहां पर खेती किसानी का काम करने वाला आकाश जाटव मंगलवार की सुबह गहरी नींद सो रहा था. तभी अचानक पत्नी पूजा ने पहले तो अपने पति आकाश के कान में गर्म पानी डाला, जिससे तिलमिलाकर उठे पति आकाश ने इसका विरोध किया. फिर पत्नी पूजा ने भगौने में बचा पूरा खौलता हुआ पानी उसके ऊपर डाल दिया.

पत्नी पूजा का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपने पति पर हथौड़े से वार कर दिया. गर्म पानी से झुलसे और हथौड़े की मार से चोटिल हुए आकाश को परिजन तुरंत भितरवार स्थित स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वहां आकाश का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है.

पति ने लगाए गंभीर आरोप

पति के मुताबिक पत्नी उससे आए दिन गालीगलौच और मारपीट करती है. लेकिन इस बार तो उसने हद ही पार कर दी. पहले पत्नी ने सारा सामान बाहर फेंक कर सभी को घर के बाहर ही बैठा दिया. फिर खुद अंदर से चटखनी लगाकर बैठ गई. इसके बाद जब वो लोग बाहर ही सो गए तो पत्नी ने ऐसी हरकत की.

‘मानसिक रूप से बीमार पत्नी’

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. मगर जब हमने इनके पड़ोसियों से बात की तो पता चला पत्नी पूजा मानसिक रूप से बीमार है. दंपति के दो बच्चे भी हैं. फिलहाल केस की जांच जारी है. पता लगाया जा रहा है कि वाकई पत्नी को कोई बीमारी है या फिर ये सिर्फ मनगढ़ंत कहानी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.