Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

खंडवा हादसा: विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 लोगों की मौत

0

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान गुरुवार दशहरा के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गीरी. इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 25 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे. सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश में पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. मृतकों में ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं.

14 लोग हो गए थे लापता, 11 की मौत

तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिरने के बाद डूबे रहे लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे. चूंकि आज विर्सजन को लेकर तालाब के घाट पर भीड़ थी तो आनन-फानन में लोग पहुंच गए. इस दौरान कुछ लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया गया. वहीं करीब 14 लोग लापता हो गए.

सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू की. अभी तक नदी से 10 लोगों की डेडबॉडी बरामद की गई है. इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं. वहीं बच्चों की मौत की सूचना पर रोते-बिलखते उनके परिजन पहुंचे.

पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर अभी भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं. वहीं तालाब से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर खड़ी थी, तभी अचानक पलटकर तालाब में गिर गई.

विधायक छाया मोरे ने दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से बीजेपी विधायक छाया मोरे भी घटनास्थल के लिए निकलीं और उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मैंने सूचना पाते ही तुरंत कलेक्टर, एसपी और हॉस्पिटल अमले से फोन कर बात की. हमारी कोशिश है कि हम जल्द से जल्द सभी को बचा पाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.