Logo
ब्रेकिंग
Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार साइबर ठगी की रकम पर MP हाईकोर्ट सख्त: ATM से कैश निकालने पर बायोमेट्रिक या फेस स्कैन लागू करने का सु... सीहोर के वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: ग्रामीणों में मची अफरातफरी, अस्पताल में भर्ती
Header Ad

क्या भारत में बन सकती है गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी सीरीज? Aamir Khan ने दो टूक जवाब दिया

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मूवीज दी हैं. उनका कद भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा है. अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म कुली में अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इन दिनों वे कुली के प्रमोशन में बिजी हैं. एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुली फिल्म के बारे में बातें कीं. इसके अलावा उन्होंने सिनेमा के बदलते स्वरूप के बारे में भी बताया और साथ में मनोरंजन के उभरते प्लेटफॉर्म ओटीटी के बारे में भी बातें की.

आमिर खान ने गेम ऑफ थ्रोन्स पर क्या कहा?

आमिर खान ने इंडियन बिजनेस पॉडकास्ट में शिरकत की. इस पॉडकास्ट में उनसे पूछा गया कि क्या देश की अर्थव्यवस्था की वजह से यहां पर गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी बड़ी वेब सीरीज नहीं बन पा रही हैं. आमिर खान ने इसके जवाब में कहा- नहीं-नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. देखिए,गेम ऑफ थ्रोन्स एक सीरीज है और वो लॉन्ग फॉर्म कंटेंट है. अगर आपका खुद का चैनल है यूट्यूब पर तो आप लॉन्ग फॉर्म कंटेंट भी डाल सकते हो. ये पॉसिबिलिटीज अब खुल जाएंगी. अब हम यूट्यूब पर फिल्म और सीरीज लॉन्च कर सकते हैं. आज कर 4-4 मिनट की सीरीज बन रही हैं.

कुली फिल्म का ट्रेलर-

आमिर खान कराएंगे आपकी फिल्म लॉन्च?

इस दौरान आमिर खान से पूछा गया कि क्या अगर किसी डायरेक्टर की फिल्म बनकर तैयार है तो लॉन्चिंग के लिए वो आमिर खान टाकीज से संपर्क कर सकता है. इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा- अगर आपके पास फिल्म तैयार है और कोई भी रिलीज नहीं करना चाह रहा है, लेकिन आपको लगता है कि अगर अच्छी फिल्म है तो आप आमिर खान टॉकीज को लिखिए, हमारी टीम आपकी फिल्म देखेगी, हमको अगर पसंद आई आपकी फिल्म तो हम इसे जनता के थिएटर में लगाएंगे. और जनता देखेगी. अगर उन्हें पसंद आई तो फिल्म कमाएगी और हम आपको पैसे देंगे.

कब रिलीज हो रही है कुली?

कुली की बात करें तो ये साल 2025 में रजनीकांत की पहली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी एक्स्टेंडेड कैमियो में नजर आएंगे. फिल्म में नागार्जुन भी अहम रोल में हैं. कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है. 14 अगस्त 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. ऋतिक रोशन की वॉर 2 के साथ इस फिल्म का क्लैश देखने को मिलेगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग में तो ये फिल्म धमाल मचाती नजर आ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.