Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

“कातिल चाईना डोर” बेचने वालों को भी शैल्टर दे रहा था MLA Raman Arora, पढ़ें बड़ा खुलासा

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार की परतें खुल रही और हर दिन नए किस्से सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म, लाटरी, स्पा, इमारतें और दुकानों के बाद रमन अरोड़ा द्वारा अवैध तरीके से चाइना डोर बेचने वालों से भी लाखों रुपए की रिश्वत लेकर उन्हें सरेआम चाइना डोर बेचने के अनुमति दे दी थी।

हैरानी की बात है कि चाइना डोर कई बच्चों और लोगों की जान ले चुकी है लेकिन लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल कर रमन अरोड़ा ने शहर के मशहूर पतंगों वाले तीन भाइयों से 21 लाख रुपए रिश्वत के लिए थे। सूत्रों के मुताबिक बसंत से पहले जब तीनों भाइयों ने चाइना डोर को डंप कर लिया था तो रमन अरोड़ा के गलियों मोहल्लों और कालोनियों में छोड़े कमाऊ पुत्रों ने उन्हें इस बात की भनक दे दी। रमन अरोड़ा ने फिर उनके ठिकाने पर रेड करके भाइयों को उठा लिया। इसी बीच रमन अरोड़ा की एंट्री हुई जिसके बाद उन्हें शहर में चाइना डोर बेचने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की।

यही पतंगे वाले भाई शहर में चाइना डोर की होलसेल का भी काम करते हैं। अरोड़ा ने यह भी कहा कि पैसे देने के बाद एक बार भी पुलिस रेड नहीं होगी जिसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। 50 लाख रुपए बड़ी रकम होने के कारण भाइयों ने इतने पैसे न होने की बात की, जिसके बाद तीनों भाइयों ने रमन अरोड़ा को सात-सात लाख रुपए दिए जिसके बाद उन्होंने सरेआम चाइना डोर का कारोबार किया और एक बार भी वहां रेड भी नहीं हुई। पैसों की डील के बाद तीनों भाइयों ने शहर में बिना पुलिस के डर से काम किया। बता दें कि उक्त भाइयों का अलग अलग पतंगों का काम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.